टाटा मोटर्स में 9 को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन नहीं होगा कामकाज

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 9 जून को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. रविवार 8 जून को साप्ताहिक अवकाश होने से कामकाज नहीं होगा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 9 जून को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. रविवार 8 जून को साप्ताहिक अवकाश होने से कामकाज नहीं होगा. ऐसे में जमशेदपुर प्लांट में दो दिन कामकाज नहीं होगा. कंपनी दो दिन बाद 10 जून मंगलवार को खुलेगी. इस संबंध में प्लांट हेड के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया है. सकुर्लर के तहत जिन कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर के दौरान काम करना होगा, उन्हें संबंधित डिवीजन, विभाग हेड की ओर से अलग से नोटिस जारी की जायेगी. ये कर्मचारी ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगे. उनके लिए यह सामान्य कार्य दिवस होगा. ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर से पहले या बाद की अवधि के लिए कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जायेगी. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola