बीएलओ को राशि मिली या नहीं, डीसी ने मांगा जवाब

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मतदान दिवस के अवसर पर प्रत्येक बीएलओ को दी जानेवाली एक हजार रुपये की राशि के संबंध में पदाधिकारियों से जवाब मांगा है.
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मतदान दिवस के अवसर पर प्रत्येक बीएलओ को दी जानेवाली एक हजार रुपये की राशि के संबंध में पदाधिकारियों से जवाब मांगा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, मानगो ननि, उप नगर आयुक्त जमशेदपुर अक्षेस, कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई को पत्र लिखकर जवाब मांगा है. उन्होंने पूछा कि मतदान दिवस के लिए बीएलओ को मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राशि आवंटित की गयी थी. संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उक्त राशि बीएलओ को अब तक उपलब्ध करायी गयी या नहीं, इस संबंध में प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है. बताया जाता है कि उक्त एक हजार रुपये की राशि से बीएलओ को आधा दर्जन से अधिक व्यवस्था हर मतदान केंद्र पर करनी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




