Jamshedpur News : बिरसानगर : घर का ताला तोड़ कर सामान की चोरी
Updated at : 23 Mar 2026 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर- 6 के रहने वाले कामेश्वर प्रसाद सिंह के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे कई सामान और सीसीटीवी के डीवीआर की चोरी कर ली.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर- 6 के रहने वाले कामेश्वर प्रसाद सिंह के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे कई सामान और सीसीटीवी के डीवीआर की चोरी कर ली. इस मामले में घर के केयर टेकर सुमन कुमार सिंह के बयान पर बिरसानगर थाना में केस दर्ज कराया गया है. घटना 21 मार्च की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि कामेश्वर प्रसाद पिछले कई माह से बेंगलुरु में रह रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सुमन सिंह को घर की देखरेख की जिम्मेदारी दी है. 21 मार्च को अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान की चोरी कर ली. पुलिस ने बताया कि कितने की संपत्ति की चोरी हुई है, इसकी जानकारी मकान मालिक कामेश्वर प्रसाद सिंह के आने के बाद ही मिल पायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




