ePaper

बास्केटबॉल : आरएमएस खुंटाडीह और केपीएस कदमा चैंपियन

Updated at : 09 Sep 2024 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
बास्केटबॉल : आरएमएस खुंटाडीह और केपीएस कदमा चैंपियन

जमशेदपुर. केरला समाजम मॉडल स्कूल में आयोजित एपीआर नायर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट सोमवार संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. केरला समाजम मॉडल स्कूल में आयोजित एपीआर नायर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट सोमवार संपन्न हो गया. बालिका वर्ग के फाइनल में आरएमएस खुंटाडीह की टीम ने केपीएस बर्मामाइंस को हराकर खिताब जीता. बालक वर्ग में केपीएस कदमा विजेता व केएसएमएस की टीम उपविजेता रही. बालक वर्ग में केएसएमएस के सागर व बालिका वर्ग में सोनारी की अदिति को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में के मुरलीधरन (अध्यक्ष, केएसएमएस), केपीजी नायर (चेयरमैन केएसएमएस), नंदनी शुक्ला (प्राचार्या), रीना बैनर्जी (उप-प्राचार्या), सुजाता, एएल अब्राहम व अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल शिक्षक दीपक जगन, शाहबाज खान, अंजलि व जय कुमार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola