बागबेड़ा : शिकायत के बाद भरा गया पाइपलाइन का गड्ढा

शिकायत के बाद भरा गया पाइपलाइन का गड्ढा| Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के बागबेड़ा में पाइपलाइन कार्य के बाद छोड़े गए गड्ढों को विभाग ने शिकायत के बाद भर दिया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है.
बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन कार्य के बाद छोड़े गये गड्ढों को बुधवार को संवेदक ने जेसीबी और मजदूरों की मदद से भरकर समतल कर दिया. दरअसल, डीएमएफटी मद से लगभग चार लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराया गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद गड्ढों को खुला ही छोड़ दिया गया था, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी.
इस समस्या को लेकर मंगलवार को ही पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता व अन्य ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए गड्ढा को भरवा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










