ePaper

बी डिवीजन लीग : हिना एलायड ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी को हराया

Updated at : 08 Apr 2024 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
बी डिवीजन लीग : हिना एलायड ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी को हराया

टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब को चार विकेट से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब को चार विकेट से मात दी. नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में दस विकेट पर 154 रन बनाये. शुभम कुमार ने 32 व दीपक कुमार ने 30 रनों की पारी खेली. हिना एलायड के सुभाशीष और सुमन कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 32.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया. मनोज कुमार ने 57 और सुभाशीष चक्रवर्ती ने 39 रन बनाये. एनसीसी के अमनदीप ने तीन व शौर्य प्रसाद ने दो विकेट चटकाये. सुभाशीष चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola