Asmita taikwando : अस्मिता ताइक्वांडो सिटी लीग में 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Published by :NESAR AHAMAD
Published at :26 Apr 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
Asmita taikwando : अस्मिता ताइक्वांडो सिटी लीग में 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से रविवार को बारीडीह में अस्मिता ताइक्वा‍ंडो सिटी लीग का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से रविवार को बारीडीह में अस्मिता ताइक्वांडो सिटी लीग का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 200 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. अंडर-14 आयु वर्ग में स्वर्ण रेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, बारीडीह विजेता बना. साउथ प्वाइंट स्कूल दूसरे व एलएफएस की टीम तीसरे स्थान पर रही. अंडर-17 आयु वर्ग में साउथ प्वाइंट स्कूल विजेता, बारीडीह रिक्रियेशन क्लब उपविजेता व कीताडीह क्लब तीसरे स्थान पर रहा. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, झारखंड ताइक्वाडों संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, पूर्वी सिंहभूम ताइक्वाड़ों संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह, स्वर्ण रेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट बारीडीह के कार्यालय सचिव अशोक व अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola