Jsca school league : एसडीएसएम की टीम ने डीएवी पटेलनगर को दी शिकस्त
Author :NESAR AHAMAD
Published by :NESAR AHAMAD
Updated at :26 Apr 2026 7:21 PM
विज्ञापन

जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एसडीएसएम की टीम ने डीएवी पटेलनगर को सात विकेट से हराया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में रविवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एसडीएसएम की टीम ने डीएवी पटेलनगर को सात विकेट से हराया. डीएवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में दस विकेट पर 56 रन बनाए. एसडीएसएम की ओर से अश्विनी आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. जवाब में एसडीएसएम की टीम 4.3 ओवर में तीन विकेट पर 60 रन बनाकर मैच जीत लिया. आयुष ने 21 रनों की पारी खेली. डीएवी के राज प्रताप सिंह ने दो विकेट लिये. अश्विनी आदित्य को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










