Sraikela-Kharsawan chess : प्रेम कुमार ने जीता खिताब

आदित्यपुर स्थित टीएसजी, एनआइटी में आयोजित 21वीं जिला शतरंज टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया.
जमशेदपुर. सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से आदित्यपुर स्थित टीएसजी, एनआइटी में आयोजित 21वीं जिला शतरंज टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया. सुमन कुमार सिन्हा की स्मृति में आयोजित आयोजित इस प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में प्रेम कुमार (5.5 अंक) के साथ चैंपियन बने. उन्हें 4 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गयी. सुषिम चतुर्वेदी दूसरे व देवज्योति विश्वास को तीसरा स्थान मिला. दोनों को क्रमश: 2500 व 1800 रुपटे का नकद पुरस्कार दिया गया. दिव्यज्योति दास चौथे, अवकेश विक्रम पांचवें स्थान पर रहें. वहीं, विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं के बीच ट्रॉफी वितरित की गयी. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर आरबी शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में एकेएल श्रीवास्तव, लतिका श्रीवास्तव, जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवं कॉमनवेल्थ एवं एशियन मेडलिस्ट वत्सल सिंघानिया, अनिरुद्ध साहू, दीपक कुमार, तापस कुमार, मुकुंद प्रसाद, धीरज व अजय कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




