Amit singh memorial trophy : दलमा को हराकर अर्बन ब्लूज सेमीफाइनल में

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

अर्बन ब्लूज की टीम ने दलमा क्रिकेट एकेडमी को दस विकेट से हराकर अमित मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है

विज्ञापन

जमशेदपुर. अर्बन ब्लूज की टीम ने दलमा क्रिकेट एकेडमी को दस विकेट से हराकर अमित मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. शनिवार को कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट मैदान में खेले गये इस मैच में दलमा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट 148 रन बनाए. यशदीप कुशवाहा ने 45, सुजल कुमार ने 38 व हसन रजा ने 21 रन बनाए. अर्बन ब्लूज के अंश कुमार ने चार विकेट लिये. जवाब में अर्बन ब्लूज की टीम 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए 149 रन बनाकर मैच जीत लिया. ऋतिक कुमार ने 106 रनों की शतकीय पारी खेली. ऋतिक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola