Amit memorial cricket: सुमित कुमार का अर्धशतक, जुस्को एकादश की टीम जीती
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 31 May 2026 8:31 PM
अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जुस्को एकादश की टीम ने सी-3 को 67 रन से मात दी.
जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी ग्राउंड में चल रही अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जुस्को एकादश की टीम ने सी-3 को 67 रन से मात दी. जुस्को स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार ओवर में 178 रन बनाए. सुमित कुमार ने 70, चंदन ने 47, व निमित मेहता ने 21 रनों की पारी खेली. सी-3 की ओर से मो हुजैफा ने दो विकेट लिये. जवाब में सी-3 की टीम 17 ओवर में 111 रन पर सिमट गयी. अंशु यादव ने 31 रनों की पारी खेली. कोटिराज महतो को तीन विकेट मिला. कृतज्ञ राज व जितेंद्र कुमार दो-दो विकेट लिये. सुमित कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे. उन्हें निखिल सिन्हा ने पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










