Jamshedpur news.चाकू से हमला का बदला लेने पहुंचा था अजय गौड़

Updated at : 31 Jan 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news.चाकू से हमला का बदला लेने पहुंचा था अजय गौड़

:: टाइगर जवान की तत्परता से पिस्तौल के साथ अजय गौड़ व उसका साथी पकड़ाया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सोनारी ग्वाला बस्ती के पास गुरुवार की रात टाइगर मोबाइल जवानों की तत्परता के कारण बड़ी वारदात टल गयी. बाइक पर सवार शातिर अपराधी सोनारी जालियाबस्ती निवासी अजय गौड़ साथी रूपनगर निवासी ऋतिक कुमार के साथ पिस्तौल लेकर शातिर अपराधी संतोष सिंह की हत्या करने पहुंचा था. इसी बीच टाइगर जवान सरयू राम और रत्नेश कुमार सिंह ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद सोनारी थाना के एसआइ अमित कुमार चौधरी दल-बल के साथ पहुंचे और दोनों बदमाशों को घेर लिया. पुलिस ने अजय गौड़ के पास से एक देसी पिस्तौल के अलावा एक जिंदा गोली और मोबाइल जब्त किया. संतोष सिंह सोनारी ग्वाला बस्ती की चटनी डॉन का पति है. संतोष सिंह ने वर्ष 2017 में बिष्टुपुर में अजय गौड़ पर चाकू से हमला किया था. उसी का बदला लेने के लिये अजय गौड़ गुरुवार की रात संतोष सिंह के घर हत्या की नीयत से पहुंचा था, लेकिन टाइगर जवानों की तत्परता से अजय गौड़ व उसका साथी ऋतिक अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके. संतोष सिंह और अजय गौड़ के बीच पुरानी अदावत है. संतोष सिंह भी शातिर अपराधी है.

शुक्रवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अजय गौड़ शातिर बदमाश है. उस पर सोनारी थाना में 10 केस दर्ज है. गत दिसंबर माह में ही वह जमानत पर जेल से छूटा है. गुरुवार की रात वह एक वारदात को अंजाम देने जा रहा था. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अजय गौड़ के पास से पिस्तौल व गोली बरामद की गयी है. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola