Jamshedpur News : परसुडीह : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के भाई और जेसीबी मालिक के बीच समझौता

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल चारखंभा चौक के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में रमेश टुडू की मौत हो गयी थी. मामले में बुधवार को मुआवजा को लेकर समझौता हुआ.

विज्ञापन

50 हजार नगद मिला, इंश्योरेंस से मिलने वाली रकम देने पर बनी सहमति

पोस्टमॉर्टम के बाद पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल चारखंभा चौक के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में रमेश टुडू की मौत हो गयी थी. मामले में बुधवार को मुआवजा को लेकर समझौता हुआ. परसुडीह थाना में जेसीबी मालिक मो. सलाउद्दीन और मृतक रमेश टुडू के भाई सुभाष टुडू के बीच वार्ता हुई. इस दौरान जेसीबी मालिक ने सुभाष टुडू को 50 हजार रुपये नकद दिये. साथ ही इंश्योरेंस से मिलने वाली रकम देने पर सहमति बनी. इस दौरान सुभाष टुडू की ओर से माझी बाबा मोहन हांसदा, झामुमो नेता मंटू गोप, प्रखंड सचिव जगत मार्डी, पंचायत अध्यक्ष उत्तम टुडू, मुखिया मिर्जा हांसदा, बुधन हेंब्रम, मनोज नाहा आदि उपस्थित थे. मुआवजा पर समझौता होने के बाद रमेश टुडू के शव का पोस्टमॉर्टम एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कराया गया. इसके बाद परिजन शव लेकर पैतृक गांव तिरिंग चले गये, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर जेसीबी की चपेट आने से सिदगोड़ा क्रॉस रोड नंबर-13 निवासी रमेश टुडू की मौत हो गयी थी. दुर्घटना के बाद मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन और स्थानीय लोगों ने करनडीह मुख्य सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola