Jamshedpur news. दुष्कर्म और रील वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Updated at : 20 Feb 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. दुष्कर्म और रील वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल

गोविंदा की गिरफ्तारी ओडिशा से की गयी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सुंदरनगर थाना क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म करने और रील वीडियो बना कर वायरल करने के मामले में साइबर थाना बिष्टुपुर और सुंदरनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से गोविंदा होनहागा को गिरफ्तार कर लिया है. गोविंदा से साइबर थाना बिष्टुपुर में पूछताछ करने के बाद उसे साइबर पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया.

गोविंद के खिलाफ महिला ने सुंदरनगर थाना में दुष्कर्म करने और साइबर थाना में रील वीडियो बना कर वायरल करने का आरोप लगा कर केस दर्ज किया था. घटना सात फरवरी की है. बताया जाता है कि गोविंदा की गिरफ्तारी ओडिशा से की गयी. सुंदरनगर पुलिस और साइबर पुलिस ने टीम बना कर छापेमारी की. मोबाइल लोकेशन के माध्यम से पुलिस गोविंदा होनहागा को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान पुलिस ने यह पाया कि गोविंदा और महिला दोनों विवाहित हैं. दाेनों का एक दूसरे से प्रेम करने की बात सामने आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola