कदमा : नशे की हालत में युवक ने मचाया उत्पात, विरोध के बाद बुलेट छोड़ भागा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 10:52 PM
नशे की हालत में युवक ने किया उत्पात
स्थानीय लोगों ने युवक की बुलेट को किया क्षतिग्रस्त धार्मिक स्थल के पास पेशाब कर रहा था युवक, मना किया जो करने लगा गाली-गलौज फोटो है ::::::::::: वरीय संवाददाता, जमशेदपुर कदमा थाना अंतर्गत ग्रीन पार्क मरीन ड्राइव में गुरुवार की रात नशे की हालत में एक युवक ने उत्पात मचाया. युवक की हरकत देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. लोगों का गुस्सा बढ़ता देख युवक अपनी बुलेट बाइक (जेएच01एवाई 2413) छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों का आक्रोश उसकी बुलेट पर फूटा. लोगों ने युवक की बुलेट को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. स्थानीय युवक सूरज कुमार ने बताया कि कदमा ग्रीन पार्क मरीन ड्राइव में शराब की बिक्री होती है. अक्सर युवक शराब पीने के बाद गाली-गलौज और मारपीट करते हैं. वहीं, महिला और युवतियों के साथ छेड़खानी भी करते हैं. गुरुवार की रात बुलेट सवार युवक नशे की हालत में धार्मिक स्थल के पास पेशाब कर रहा था. लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो युवक गाली गलौज कर मारपीट करने लगा. जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. युवक अपनी बुलेट बाइक छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ग्रीन पार्क मरीन ड्राइव के पास पुलिसिया कार्रवाई करे. ताकि इस तरह की घटना ना घटे. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










