Jamshedpur News : स्वर्णरेखा घाट पर कल उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सजेगी गणगौर की भव्य विसर्जन यात्रा
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : लौहनगरी के साकची में 21 मार्च को मारवाड़ी समाज की गौरवशाली परंपरा और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
लौहनगरी के साकची में 21 मार्च को मारवाड़ी समाज की गौरवशाली परंपरा और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से आयोजित गणगौर महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में है. शनिवार शाम 4 बजे साकची स्वर्णरेखा नदी घाट पर सामूहिक गणगौर विसर्जन कार्यक्रम होगा. इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 2000 से अधिक महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज-धज कर शामिल होंगी. होली के अगले दिन से शुरू हुआ यह 16 दिवसीय अनुष्ठान विसर्जन के साथ संपन्न होगा. महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं नाचते-गाते और मंगल गीत गाते हुए जंवारा व गणगौर का विसर्जन करेंगी. सम्मेलन के कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने बताया कि इस वर्ष शाखा की ओर से सभी ब्यावली बेटियों और बहुओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, सचिव बबलू अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी समेत पूरी टीम जुटी है. घाट पर सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










