Jamshedpur News : मां की बीमारी का बहाना बनाकर किशोरी से ठगे सात लाख के गहने

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी की एक किशोरी से आदित्य कुमार राजपूत ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर करीब सात लाख रुपये के सोने के गहने और नकद ठग लिये.

विज्ञापन

हाजीपुर के युवक ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से की थी दोस्ती

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी की एक किशोरी से आदित्य कुमार राजपूत ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर करीब सात लाख रुपये के सोने के गहने और नकद ठग लिये. इस मामले में पीड़िता की मां ने परसुडीह थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज शिकायत के अनुसार, वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने किशोरी को भरोसे में लिया और अपनी मां की गंभीर बीमारी का हवाला देकर मदद मांगनी शुरू की. वह किशोरी से कहता था कि उसकी मां को कैंसर है और इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है. इसी बहाने उसने धीरे-धीरे सोने के गहने और रुपये ले लिये. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी कई बार हाजीपुर से जमशेदपुर आकर किशोरी से मिलता था. जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई और गहने वापस मांगने की बात कही गयी, तो आरोपी कथित तौर पर उसे ब्लैकमेल करने लगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परसुडीह थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola