जमशेदपुर : सुंदरनगर के तालसा जंगल में प्रतीकात्मक रूप से शिकार पर्व मनाया गया. सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद ग्रामीणों का जत्था शिकार खेलने के लिए पहाड़ पर चढ़ा और शाम में पहाड़ से उतरने के बाद गिपितीज टांडी में एकत्रित हुआ. यहां शनिवार की देर रात सिंगराई कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो रविवार की सुबह तक चला.
इसमें ओड़िशा, मुसाबनी व घाटशिला क्षेत्र की कई मंडली शामिल हुई थी. रविवार को सुबह वन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर परिवार, गांव व समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गयी. इसके बाद बेहतर सिंगराई कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर तालसा गांव के माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू, बड़ा संग्राम मुर्मू, वकील हेंब्रम, सुधीर बेसरा, गंगाराम मुर्मू, राम चांद टुडू, दारोगा हेंब्रम, सुनील हांसदा आदि मौजूद थे.