झारखंड : नक्सलियों ने व्यवसायियों को दिया था नोट बदलने, कई ने नहीं लौटायी राशि

जमशेदपुर :पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आठ नवंबर को 500 व 1000 रुपये के नोट को बंद करने का एलान करने के बादनक्सली आकाश तथा मदन महतो ने नोटबंदी के दौरान कई व्यापारियों की नोट बदलवाने के लिए मोटी रकम दी थी, लेकिन कईयों ने राशि वापस नहीं की. साथ ही साथ आकाश व […]
घाटशिला के बासाडेरा गांव से सटे धारागिरी पहाड़ में सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन (बंगाल) तथा जिला पुलिस की टीम के साथ आकाश और मदन महतो के दस्ता के बीच हुई थी. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल से डायरी समेत कई अहम दस्तावेज व वर्दी जब्त की थी, जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आकाश के द्वारा लंबे समय से रुपयों के लेन-देन का उल्लेख डायरी में है. साथ ही पुलिस को यह भी पुख्ता जानकारी मिली है कि आकाश और मदन महतो के दस्ता में 12 से 15 की संख्या में लोग हैं.
जिसके वजह से पुलिस को नीचे से ऊपर चढ़ना पड़ता है. वहीं नक्सलियों के पहाड़ के ऊपर रहने के कारण पुलिस को पोजिशन लेने में दिक्कत होती है. बासाडेरा के जंगल में ही एक मुठभेड़ के दौरान एएसपी अनीश गुप्ता का अंगरक्षक शहीद हुआ था. फिलहाल पुलिस टीम ने सभी गांव की घेराबंदी कर रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










