अध्यक्ष महामंत्री ने लिया समय, मामले की जांच शुरू

जमशेदपुर. टेल्को वर्कर्स यूनियन में गुरमीत सिंह तोते द्वारा सत्ता से बाहर कर देने के मामले की जांच शुरू हो गयी है. श्रम विभाग के आदेश पर बुधवार को अध्यक्ष अमलेश रजक, महामंत्री प्रकाश कुमार, नवीन सिंह, शमशेर खान आदि ने हिस्सा लिया. उन्होंने जवाब देने के लिए समय की मांग की. इस को लेकर […]
जमशेदपुर. टेल्को वर्कर्स यूनियन में गुरमीत सिंह तोते द्वारा सत्ता से बाहर कर देने के मामले की जांच शुरू हो गयी है. श्रम विभाग के आदेश पर बुधवार को अध्यक्ष अमलेश रजक, महामंत्री प्रकाश कुमार, नवीन सिंह, शमशेर खान आदि ने हिस्सा लिया. उन्होंने जवाब देने के लिए समय की मांग की. इस को लेकर गुरमीत सिंह तोते गुट ने भी शिकायत दर्ज कर कहा था कि उन्होंने अपने पदाधिकारी चुन लिये हैं. आमसभा में अध्यक्ष अमलेश रजक और महामंत्री प्रकाश समेत तमाम लोगों को हटा दिया गया है. इसके बाद मामले की जांच का आदेश दिया गया.
एमओपी पर एसडीटी टीम को दिया गया प्रशिक्षण
टाटा मोटर्स में एमओपी को लेकर चल रहे उथल-पुथल के बीच सेल्फ डायरेक्टेड टीम (एसडीटी) को भी प्रशिक्षण दिया गया है. इस दौरान यह बताया गया कि उन्हें कैसे काम करना है. एमओपी को लेकर चूंकि, विरोध हो रहा है, इसकी वजह यह भी है कि एसडीटी की टीम पहले से ही कंपनी में काम कर रही है, फिर ये बातें क्यों लायी जा रही हैं. इसका हर स्तर पर विरोध करने की बात कही गयी है. हालांकि, मैनेजमेंट अपनी तरफ से अपना काम जारी रखे हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




