सीसीएफ ने दलमा के वन अधिकारियों के साथ की बैठक, दलमा के नालों की होगी सफाई
Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर. दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) एलआर सिंह ने बुधवार को दलमा अभयारण्य के पिंड्राबेड़ा स्थित गेस्ट हाउस में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से दलमा की हरियाली एवं जैव विविधता बनाये रखने के लिए नियमों के अक्षरश: अनुपालन के साथ ही जानवरों के संवर्धन तथा […]
विज्ञापन
जमशेदपुर. दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) एलआर सिंह ने बुधवार को दलमा अभयारण्य के पिंड्राबेड़ा स्थित गेस्ट हाउस में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक में मुख्य रूप से दलमा की हरियाली एवं जैव विविधता बनाये रखने के लिए नियमों के अक्षरश: अनुपालन के साथ ही जानवरों के संवर्धन तथा तथा इको सेंसिटिव जोन के रूप में विकसित क्षेत्र के संरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा दलमा क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर उसके संरक्षण पर भी मंथन हुआ. सीसीएफ श्री सिंह ने बैठक के दौरान दलमा वाइल्ड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये. श्री सिंह ने इसके अलावा दलमा वन क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ संबंधी कानूनों का उल्लंघन करने के मामलों के शीघ्र निपटारे एवं दलमा में बाघों के विचरण के मुद्दे पर कई सुझाव भी दिये.
बैठक में सीसीएफ ने हाथियों के मूवमेंट वाले इलाकों में कोई दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखने का निर्देश भी दिया. श्री सिंह ने इसके अलावा आगामी गरमियों में पानी की उपलब्धता बनाये रखने के लिए छोटे-बड़े नालों या बांधों का विकास करने पर भी विचार हुआ. इसके तहत नालों की सफाई करने पर भी बल दिया गया ताकि अभी से ही जल संग्रह को बढ़ावा दिया जा सके.
बैठक में दलमा के डीएफओ वी भाष्करन, दलमा के पूर्व डीएफओ सह रांची के वर्तमान डीएफओ कमलेश पांडेय, दलमा के रेंज ऑफिसर आरपी सिंह, फॉरेस्ट गार्ड कलेश्वर भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




