सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किये गये विद्यार्थी

Updated:
विज्ञापन
सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किये गये विद्यार्थी

केरला पब्लिक स्कूल,कदमा में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

विज्ञापन

केरला पब्लिक स्कूल कदमा में हुआ वार्षिक पुरस्कार समारोह

jamshedpur.

केरला पब्लिक स्कूल में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ. इसमें विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में केएसएमएस की पूर्व प्रिंसिपल नंदिनी शुक्ला उपस्थित थी. स्कूल की अध्यक्ष मनोरमा नायर, निदेशक शरत चंद्रन, सहायक निदेशक शांता वैद्यनाथन, शैक्षणिक निदेशिका लक्ष्मी आर, प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी और मुख्य अध्यापिका अलमेलु रविशंकर सहित अन्य उपस्थित थे. प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी ने सत्र 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों के आकर्षक नृत्य और स्वागत गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में 73 छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. गणित में उत्कृष्टता के लिए रोलिंग ट्रॉफी कक्षा 8 के त्रिशानु मुखर्जी को प्रदान की गयी, जबकि 6 छात्रों को 100% उपस्थिति पुरस्कार मिला. मुख्य अतिथि ने छात्रों को सतत प्रयास और समर्पण का आह्वान किया.

केरला समाजम मॉडल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित

.केरला समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सेफ क्लब के तहत आयोजित हुआ. इस दौरान छात्रों को सुरक्षित यातायात व्यवहार और नियमों के प्रति जागरूक बनाना था. कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी श्रीनीरज मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. सत्र का संचालन सेफ क्लब की मॉडरेटर शिक्षिका सबोर्नी के मार्गदर्शन में हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल रीना बनर्जी, वाइस प्रिंसिपल ए.एल. अब्राहम और हेडमिस्ट्रेस सुजाता सिंह का अहम योगदान रहा.

विज्ञापन
Sanjay Prasad

लेखक के बारे में

By Sanjay Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola