ePaper

गणेश चतुर्थी के मौके पर जमशेदपुर पहुंचे सीएम की सुरक्षा मे लगी सेंध

Updated at : 05 Sep 2016 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी के मौके पर जमशेदपुर पहुंचे सीएम की सुरक्षा मे लगी सेंध

जमशेदपुर : गणेश चतुर्थी के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास आज सुबह जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने कदमा बाला गणपति विलास के गणेश उत्सव में भाग लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास के पीछे एक युवक अपनी पिस्तौल के साथ बैठ गया. जब इसकी शिकायत की गयी तो युवक से पूछताछ हुई. उसके बाद उसे वहां […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गणेश चतुर्थी के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास आज सुबह जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने कदमा बाला गणपति विलास के गणेश उत्सव में भाग लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास के पीछे एक युवक अपनी पिस्तौल के साथ बैठ गया. जब इसकी शिकायत की गयी तो युवक से पूछताछ हुई. उसके बाद उसे वहां से हटाया गया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम दिपु सिंह है युवक कदमा भाजपा मंडल का अध्यक्ष है. युवक के पास से जौ पिस्तौल मिली उसका लाइसेंस था. भाजपा कार्यकर्ता होने के बाद भी सीएम के इतने करीब पिस्तौल लेकर पहुंचे युवक के कारण सीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है. . हालांकि सीएम ज्यादा देर तक यहां नहीं रूके और वापस रांची लौट आये.

जमशेदपुर के इस पंडाल में विशाल गणेश उत्सव का आयोजन होता है. चूंकि जमशेदपुर में मुख्यमंत्री का घर है इसलिए वे पहले भी इस कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं. इससे पहले सीएम रक्षाबंधन के मौके पर भी जमशेदपुर आये थे. जब उनकी बहनों ने उन्हें राखी बांधी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola