जमशेदपुर . टाटा स्टील रुरल डेवलपमेंट वर्कर्स यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और शहर के सातों प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय माना जा रहा है. शहर से बाहर यूनियन के छह पदों पर चुनाव करा कर परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया. शुक्रवार को शहर में यूनियन के सात पद और नौ […]
जमशेदपुर . टाटा स्टील रुरल डेवलपमेंट वर्कर्स यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और शहर के सातों प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय माना जा रहा है. शहर से बाहर यूनियन के छह पदों पर चुनाव करा कर परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया. शुक्रवार को शहर में यूनियन के सात पद और नौ ऑफिस बियरर का चुनाव होगा. यहां यूनियन के 7 पद पर 8 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था.
एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से सभी सात प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय माना जा रहा है. जामाडोबा में सिक्का उछाल कर हुआ निर्णय : जामाडोबा यूनिट में गुरुवार को एक पद पर चुनाव कराया गया. दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. चुनाव के उपरांत दोनों ही प्रत्याशियों को (जीपी महतो, एससी डे) बराबर मत मिलने पर दुबारा चुनाव कराया गया.
दूसरी बार भी बराबर मत मिलने पर सिक्का उछाल विजयी सुभाष चंद्र डे को विजय घोषित किया गया. चुनाव प्रक्रिया में सहायक चुनाव पदाधिकारी, टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री परविंदर सिंह सोहल, सह चुनाव पदाधिकारी महेंद्र सिंह, मनोज सिंह, डीएन महतो, भीम तुरी, एमएम सिन्हा, संतोष ठाकुर मौजूद थे.
चुनाव परिणाम
वेस्ट बोकारो : सुरेंद्र प्रसाद
जामाडोबा : सुभाष चंद्र डे
जोड़ा : गोपाल बेहरा
नोवामुंडी : जय सिंह लुंगरी
कलिंगानगर : शंकर राव
बामनीपाल : परेशचंद्र मोहंता
ऑफिस बियरर के 9 पद
अध्यक्ष, डिप्टी प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष : 1- 1 पद
उपाध्यक्ष : 2 पद
अासिस्ट्रेट सेक्रेटरी : 3 पद