Jamshedpur news. मानगो हाट की 68 डिसमिल जमीन का सीमांकन किया

Updated at : 07 Feb 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. मानगो हाट की 68 डिसमिल जमीन का सीमांकन किया

सीमांकन के दौरान हाट के दुकानदारों की ओर से किसी ने कोई विरोध नहीं किया गया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

कृषि उत्पादन बाजार समिति के अंतर्गत आने वाले मानगो हाट की जमीन का शुक्रवार को सीमांकन किया गया. मानगो के अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव की अगुवाई में हाट की 68 डिसमिल जमीन का सीमांकन किया गया. सीमांकन के दौरान कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद भी मौजूद थे. सीमांकन के दौरान हाट के दुकानदारों की ओर से किसी ने कोई विरोध नहीं किया गया, बल्कि उन्होंने सीमांकन कार्य में आगे बढ़कर मदद किया. अब मानगो अंचलाधिकारी जल्द ही रिपोर्ट तैयार करने के बाद कृषि उत्पादन बाजार समिति को सुपुर्द करेंगे. दूसरी ओर बाजार समिति के पणन सचिव अभिषेक आनंद ने बताया कि मानगो हाट में 142 दुकानदार हैं. इन सभी को 1977 में जमीन बंदोबस्त की गयी थी, परंतु अधिकांश आवंटन से अधिक हिस्से पर काबिज हैं. कुछ ने अपनी जमीन या दुकान बेच दी है. इस तरह की विसंगतियों को दूर किया जायेगा. साथ ही कई दुकानदार ने आवंटन से ज्यादा जमीन को घेर लिया है. उसे हटाया जायेगा. अंचलाधिकारी वैसे दुकानदारों की सूची कर उन्हें नोटिस करेंगे.

पुराने दुकानदारों को इस सीमांकन से डरने की जरूरत नहीं : पणन सचिव

पणन सचिव ने कहा कि पुराने दुकानदारों को इस सीमांकन से डरने की जरूरत नहीं है. हाट बाजार को विकसित करने के लिहाज से सीमांकन कार्य किया गया है, ताकि निकटतम भविष्य में मल्टीप्लेक्स मार्केट जैसे स्वरूप को धरातल पर उतारा जा सके. इससे कम जगह में अधिक व्यापारियों को जगह मुहैया कराया जा सकेगा. साथ ही सुदूर गांव देहात से आने वाले कृषकों को भी कृषि उपज को बेचने के लिए जगह दिया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola