Jamshedpur News : जेएलकेएम के नाम पर अवैध वसूली में 6 नेता सस्पेंड

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जेएलकेएम के नाम पर अवैध वसूली करने की शिकायत मिलने पर केंद्रीय महामंत्री सह कोल्हान कोषाध्यक्ष तपन महतो की ओर से छह नेताओं को सस्पेंड कर दिया गया है.

विज्ञापन

जांच कमेटी की रिपोर्ट में सही पाये गये आरोप

Jamshedpur News :

जेएलकेएम के नाम पर अवैध वसूली करने की शिकायत मिलने पर केंद्रीय महामंत्री सह कोल्हान कोषाध्यक्ष तपन महतो की ओर से छह नेताओं को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें चेतावनी दी गयी है कि अगर छह माह के अंतराल में किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो पार्टी की ओर से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी अनुशंसा की जा सकती है.

सस्पेंड होने वाले जेएलकेएम नेताओं में सागर महतो, विकास महतो, हेमंत महतो, दयासागर महतो, नंदलाल महतो और कालीराम महतो शामिल हैं. तपन महतो का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी कि पटमदा में पत्थर खदानों से पार्टी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. इसके बाद पार्टी की ओर से जांच कमेटी बनायी गयी थी. जांच में लगे आरोपों को सही पाया गया. इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola