25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

28 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने का प्रस्ताव तैयार

28 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने का प्रस्ताव तैयार लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर जिले के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए तय किया गया है कि जिले में कुल 10 स्कूलों को मॉडल स्कूल का प्रारूप दिया जायेगा. स्कूलों में पढ़ायी-लिखायी की हर व्यवस्था दुरुस्त होगी. […]

28 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने का प्रस्ताव तैयार लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर जिले के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए तय किया गया है कि जिले में कुल 10 स्कूलों को मॉडल स्कूल का प्रारूप दिया जायेगा. स्कूलों में पढ़ायी-लिखायी की हर व्यवस्था दुरुस्त होगी. जिला शिक्षा विभाग ने मॉडल स्कूलों के लिए प्रथम चरण में कुल 28 स्कूलों का चयन किया है. स्कूलों की सूची तैयार कर मानव संसाधन विकास विभाग के पास भेज दी गयी है. विभाग की अोर से प्रस्तावित कुल 28 स्कूलों में से अंतिम रूप से 10 स्कूलों का चयन मॉडल स्कूल बनाने के लिए किया जायेगा.जानकारी के अनुसार जिनको मॉडल स्कूल बनाया जायेगा, वहां अतिरिक्त कमरे बनाये जाने के साथ ही शिक्षक-छात्र अनुपात को भी दुरुस्त किया जायेगा. स्कूलों में लैब अौर लाइब्रेरी के अलावा विद्यार्थियों को एक्सपर्ट के जरिये विषय आधारित कई नवीन जानकारियां भी दी जायेंगी. ———–इन स्कूलों का भेजा गया है प्रस्ताव क्रम प्रखंड स्कूल 1 पोटका मध्य विद्यालय दुड़कु2 पोटका मध्य विद्यालय मानपुर3 पोटका मध्य विद्यालय हल्दीपोखर उर्द्ध4 घाटशिला मध्य विद्यालय बनकाटी5 घाटशिला मध्य विद्यालय बड़ाजुड़ी6 जमशेदपुर मध्य विद्यालय डिमना7 जमशेदपुर मध्य विद्यालय खुखड़ाडीह8 जमशेदपुर मध्य विद्यालय घोड़ाबांधा9 धालभूमगढ़ मध्य विद्यालय कोकपाड़ा10 पटमदा मध्य विद्यालय बालिका बांगुरदा11 पदमदा राज्य संपोषित उच्च विद्यालय12 जमशेदपुर पीपुल्स एकाडमी उच्च विद्यालय, न्यू बाराद्वारी13 जमशेदपुर हिंदुस्तान मित्र मंडल उच्च विद्यालय गालमुरी14 पोटका जादूगोड़ा उच्च विद्यालय15 मुसाबनी प्लस टू शिवलाल उच्च विद्यालय16 मुसाबनी मध्य विद्यालय टेटा बादिया17 मुसाबनी मध्य विद्यालय बेनासोल18 डुमरिया मध्य विद्यालय बड़ाबोतला19 डुमरिया मध्य विद्यालय भालुकपातड़ा20 बोड़ाम उच्च-मध्य विद्यालय जगमोहनपुर21 बोड़ाम उच्च मध्य विद्यालय दामोदरपुर22 पटमदा मध्य विद्यालय काशमार23 चाकुलिया मध्य विद्यालय मनोहरलाल24 चाकुलिया उच्च विद्यालय केरूकोचा25 पोटका उच्च विद्यालय सानग्राम26 धालभूमगढ़ कस्तूरीबाई जयहिंद बालिका मध्य विद्यालय27 बहरागोड़ा मध्य विद्यालय जयपुरा28 बहरागोड़ा मध्य विद्यालय मानुषमुड़िया बालक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें