सीआरपीएफ के नौ जवान समेत कोल्हान में 22 नये मरीज

Updated at :28 Jun 2020 4:38 AM
विज्ञापन
सीआरपीएफ के नौ जवान समेत कोल्हान में 22 नये मरीज

झारखंड में शनिवार को कोरोना के 66 संक्रमित मिले हैं. इनमें सरायकेला सीआरपीएफ कैंप के नौ जवान, पश्चिमी सिंहभूम के एक पुलिसकर्मी समेत कोल्हान के 22 कोविड-19 मरीज शामिल हैं. जबकि टाटा स्टील कोलियरी जामाडोबा (धनबाद) के 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है. राज्य में 77 मरीज स्वस्थ हुए हैं. झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 2339 और स्वस्थ होने वालों की संख्या 1724 हो गयी है. अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में इस समय कुल एक्टिव केस 604 ही रह गये हैं.

विज्ञापन
  • कोविड-19. पूर्वी सिंहभूम में 10 व टाटा जामाडोबा के 20 कर्मी संक्रमित

  • राज्य में 66 नये मरीजों की हुई पहचान

रांची/जमशेदपुर : झारखंड में शनिवार को कोरोना के 66 संक्रमित मिले हैं. इनमें सरायकेला सीआरपीएफ कैंप के नौ जवान, पश्चिमी सिंहभूम के एक पुलिसकर्मी समेत कोल्हान के 22 कोविड-19 मरीज शामिल हैं. जबकि टाटा स्टील कोलियरी जामाडोबा (धनबाद) के 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है. राज्य में 77 मरीज स्वस्थ हुए हैं. झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 2339 और स्वस्थ होने वालों की संख्या 1724 हो गयी है. अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में इस समय कुल एक्टिव केस 604 ही रह गये हैं.

शनिवार को पूर्वी सिंहभूम से 10, सरायकेला से 11, पश्चिम सिंहभूम से एक, धनबाद से 21, गुमला व बोकारो से पांच-पांच, हजारीबाग से तीन, चतरा से दो, गिरिडीह से एक, देवघर से एक, कोडरमा से एक, साहिबगंज से दो, रांची से तीन पॉजिटिव मिले हैं. रांची में मिले तीनों संक्रमित रिम्स में भर्ती हैं. झारखंड में मिले 2339 कोरोना संक्रमितों में 1889 प्रवासी हैं. शनिवार को स्वस्थ होनेवालों में देवघर से 20, पूर्वी सिंहभूम से 15, कोडरमा से छह, रांची से चार, हजारीबाग से 13 और रामगढ़ से 19 लोग शामिल हैं.

उधर, सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को मिले 11 कोरोना पॉजिटिव में दुगनी सीआरपीएफ कैंप के नौ जवान भी शामिल हैं. डीसी ए दोड्डे ने बताया कि शनिवार को पॉजिटिव पाये गये सीआरपीएफ के नौ जवान छुट्टी से लौटे थे. सभी को कोरेंटिन किया गया था. इस दौरान उनमें सर्दी, बुखार व हाथ पैर में दर्द की शिकायत थी. कोरोना के लक्षण की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जवानों का स्वाब सैंपल लेते हुए जांच के लिए एमजीएम भेजा था. यहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

सभी कोरोना पॉजिटिव को सरायकेला सदर अस्पताल में बने कोविड 19 केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है. उधर, टाटा स्टील कोलियरी जामाडोबा में कार्यरत 20 कर्मियों के स्वाब की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिससे धनबाद में कोरोना मरीजों की संख्या संख्या बढ़ कर 21 हो गयी है. 25 जून की रात टाटा कोलियरी के एक प्रबंधक कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे. उनका इलाज टाटा के कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है. शुक्रवार को टाटा कोविड-19 अस्पताल की टीम ने जामाडोबा आकर एक सौ से अधिक कर्मियों तथा उनके परिजनों का स्वाब लिया था. जमशेदपुर में‍ इसकी जांच की गयी. जहां से शनिवार रात को आयी रिपोर्ट में 20 कर्मी पॉजिटिव पाये गये.

कोविड-19 अस्पताल में हुए शिफ्ट : टाटा जामाडोबा के सभी पॉजिटिव मरीजों को देर रात धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में संचालित कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola