ePaper

जमशेदपुर : अखिलेश सिंह गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, पांच हथियार भी बरामद, मंगलवार को एसएसपी करेंगे खुलासा

Updated at : 29 Jul 2024 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुलिस

फाइल फोटो

जमशेदपुर पुलिस ने अखिलेश सिंह गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने पांच पिस्तौल, गोली और नकद रुपये बरामद किये हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी और सिदगोड़ा पुलिस ने अखिलेश सिंह गिरोह के दो अपराधी अमरजीत सिंह उर्फ शेट्ठी और रितेश को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से पुलिस ने पांच हथियार,गोली, तीन-चार लाख रुपये और एक कार जब्त किया है. दोनों अपराधी की गिरफ्तारी सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की जोन नंबर-3 से हुई है. हालांकि गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे रही है.

मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल करेंगे खुलासा

एसएसपी किशोर कौशल मंगलवार को मामले का उद्भेदन करेंगे. अमरजीत सिंह सीतारामडेरा के नीतिबाग कॉलोनी में हुए गैंगवार के दौरान भी उपस्थित था. इसके अलावा केबल कंपनी के पास भी हुई फायरिंग मामले में भी अमरजीत का नाम सामने आया था. अमरजीत गोविंदपुर थानांतर्गत प्रकाश नगर का रहने वाला है.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलमुरी पुलिस सूचना मिली कि मिली थी कि केबल कंपनी के पास हुई फायरिंग का आरोपी अमरजीत और उसका सहयोगी बीरू सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक मकान किराये में लेकर रह रहे है. उसके साथ अन्य अपराधी भी है. सूचना पर गोलमुरी पुलिस ने वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी. उसके बाद सिदगोड़ा पुलिस के साथ मिल कर किराये के मकान में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अमरजीत और रितेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया. जबकि बीरू पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. रितेश के आपराधिक इतिहास के बारे अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

पुलिस ने कमरे से हथियार किये बरामद

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने पांच पिस्तौल, गोली, भारी मात्रा में नकद रुपये और मोबाइल बरामद किया है. पुलिस ने उनके पास से एक कार भी जब्त की है. पुलिस की माने तो वह उसके गिरोह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बीरू के बारे में भी पुलिस ने अमरजीत से कई जानकारी ली है. इसके अलावे गिरोह के कौन कौन लोग कहां , उससे बारे में पूछताछ की है.

Also Read : चार सालों से लापता है बोकारो की सेजल, पुलिस भी हुई नाकाम, सीएम हेमंत सोरेन से की फरियाद, अब घरवाले कर रहे सीबीआई जांच की मांग

अमरजीत ने आधार कार्ड देकर लिया था मकान

मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह ने अपना आधार कार्ड मकान मालिक के पास जमा करा कर किराये पर मकान लिया था. वह अपने साथ रितेश को भी उसी मकान में रखा था. मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग का आरोपी बीरू का भी वहां आना जाना था. पुलिस को अमरजीत ने बताया कि अखिलेश सिंह के बाद वह अब हरीश सिंह के लिए काम करने लगा था. हरीश के कहने पर वह रंगदारी वसूलने का काम भी करता था.

बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहारियों की तुलना पर मचा बवाल

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola