30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अपने अधिकार के लिए महिलाएं संघर्ष करें : विनीता मिश्रा

-सीताराम डेरा में महिला मोरचा लोकनायक जनता दल की बैठकसंवाददाता, जमशेदपुर महिला मोरचा लोकनायक जनता दल अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ेगा तथा उन्हें अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने को प्रेरित करेगा. उक्त निर्णय महिला मोरचा लोकनायक जनता दल के सदस्यों की बैठक में लिया गया. मंगलवार को सीताराम डेरा में आयोजित […]

-सीताराम डेरा में महिला मोरचा लोकनायक जनता दल की बैठकसंवाददाता, जमशेदपुर महिला मोरचा लोकनायक जनता दल अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ेगा तथा उन्हें अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने को प्रेरित करेगा. उक्त निर्णय महिला मोरचा लोकनायक जनता दल के सदस्यों की बैठक में लिया गया. मंगलवार को सीताराम डेरा में आयोजित बैठक में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा हुई. अपने संबोधन में मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष विनीता मिश्रा (अधिवक्ता) ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए स्वयं संघर्ष करना होगा. सदस्यों ने निर्णय लिया कि मोरचा हरिजन आदिवासी शोषित एवं पीडि़त महिलाओं की समस्याओं का समाधान ढूंढ़ेगा. संगठन विस्तार के लिए क्षेत्रवार महिला मंडल का गठन किया जायेगा. जल्द ही महिला मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जायेगी. इस दौरान रेणु आहूजा, संतोष बबुआन, डॉ शालिग्राम मिश्र, सुनील सहाय ने भी अपने विचार रखें. बैठक में किरण कुमारी सिंह, सुनील सहाय, अंजलि सिंह, उपेंद्र कुमार पांडे, अविनाश कुमार, रीना चौधरी, माला कुमारी, गीता देवी, गीता सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें