प्राइवेट में मांगा 2.50 लाख एमजीएम में नि:शुल्क इलाज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : हरहरगुट्टू के सोनाराम सिरका (25) से प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए 2.50 लाख रुपये मांगे गये थे, जिसके नहीं होने पर उसको एमजीएम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टराें ने नि:शुल्क ऑपरेशन किया. अब वह पूरी तरह से ठीक है. परिजनों ने बताया कि सोनाराम पिछले सोमवार को अपने दोस्तों के साथ […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : हरहरगुट्टू के सोनाराम सिरका (25) से प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए 2.50 लाख रुपये मांगे गये थे, जिसके नहीं होने पर उसको एमजीएम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टराें ने नि:शुल्क ऑपरेशन किया. अब वह पूरी तरह से ठीक है.
आपके शहर में
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सोनाराम पिछले सोमवार को अपने दोस्तों के साथ किसी काम से ओड़िशा गया था, जहां ट्रक की चपेट में आने से उसका दायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन उसे जमशेदपुर के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में ले गये, जहां 19 हजार रुपये देकर भर्ती कराया. दूसरे दिन 40 हजार रुपये की मांग की गयी और पैर काटने के साथ ही इलाज पर करीब दो से 2.50 लाख रुपये खर्च आने की बात कहीं गयी.
इसके बाद परिजन बिष्टुपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम गये, जहां इलाज करने से मना करने पर सोनाराम को बुधवार की शाम एमजीएम में भर्ती कराया गया. एमजीएम में डॉ डॉ वाई संगा के नेतृत्व में उसका इलाज किया गया और ऑपरेशन के बाद दायां पैर काट दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार अभी उसकी स्थिति काफी ठीक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन