अमृतधारा के नल के पानी से गाड़ी की हो रही धुलाई
Updated at : 20 Jan 2020 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगरपालिका के पास लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाये गये अमृत धारा नल का दुरुपयोग हो रहा है. अमृत धारा के नल का पानी को कार व अन्य वाहनों के धोने में इस्तेमाल किया जा रहा है. यह अमृत धारा नल मारवाड़ी युवा मंच की ओर से लगाया गया है. सरकार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जुगसलाई नगरपालिका के पास लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाये गये अमृत धारा नल का दुरुपयोग हो रहा है. अमृत धारा के नल का पानी को कार व अन्य वाहनों के धोने में इस्तेमाल किया जा रहा है. यह अमृत धारा नल मारवाड़ी युवा मंच की ओर से लगाया गया है. सरकार एक ओर जहां पानी को बचाने के लिए जल शक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है.
घर-घर में सोख्ता बनाकर पानी के एक-एक बूंद को बचाने के लिए अपील कर रही है. वहीं जुगसलाई नगरपालिका के ठीक सामने बनाये गये अमृत धारा नल का दुरुपयोग होना समझ से परे है. विभाग के अधिकारी अपनी आंखों के सामने पानी का दुरुपयोग होते देख रहे हैं. राेकने की दिशा में कुछ पहल ना कर मौन समर्थन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




