ePaper

आपके फीडबैक से शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में बन सकता है नंबर

Updated at : 11 Jan 2020 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
आपके फीडबैक से शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में बन सकता है नंबर

1969 पर कॉल कर देना है फीडबैक जमशेदपुर : केंद्रीय शहरी और आवास मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण लीग-2020 का ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक लेना शुरू कर दिया है. लोगों की पहल से जमशेदपुर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में नंबर वन हो सकता है. इसके लिए जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के लोगों को […]

विज्ञापन

1969 पर कॉल कर देना है फीडबैक

जमशेदपुर : केंद्रीय शहरी और आवास मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण लीग-2020 का ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक लेना शुरू कर दिया है. लोगों की पहल से जमशेदपुर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में नंबर वन हो सकता है. इसके लिए जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के लोगों को 1969 पर फोन कर सवालों के जवाब देने होंगे. लोगों के सकारात्मक जवाब से स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन रैकिंग हासिल करने में शहर को 1500 अंक मिलेंगे.
इस तरह शहरवासी दे सकते हैं फीडबैक
1969 हेल्पलाइन, स्वच्छता एप कॉल, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पोर्टल और वोट फॉर यूअर सिटी एप से शहरवासी अपना फीडबैक दे सकते हैं. शहरवासी मोबाइल नंबर देकर फीडबैक दे सकते हैं. इससे आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा.
आठ में से पांच सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब आपको पता होगा, तभी आप सही जवाब दे सकेंगे, जबकि सफाई से जुड़े तीन सवालों का जवाब लोगों को अपने अनुभव के आधार पर देना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola