Jharkhand : चुनाव ड्यूटी पर तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की हृदय गति रुकने से मौत

Updated at : 07 Dec 2019 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : चुनाव ड्यूटी पर तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की हृदय गति रुकने से मौत

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरि की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. वह 44 वर्ष के थे. इसे भी पढ़ें : गुमला के सिसई में पुलिस फायरिंग में वोटर की मौत के बाद वोटिंग बंद, […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरि की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. वह 44 वर्ष के थे.

इसे भी पढ़ें : गुमला के सिसई में पुलिस फायरिंग में वोटर की मौत के बाद वोटिंग बंद, गांव में तनाव, Video

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के रहने वाले सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरि की पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला उपमंडल में बहरागोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बरसोले में मतदान केंद्र 234 पर तैनाती के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा के बड़केल में नक्सलियों ने बस जलायी, चालक के साथ की मारपीट, गोइलकेरा में विस्फोट, फायरिंग

उन्होंने बताया कि गिरि को निकट के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. गिरि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola