Jamshedpur News : मानगो : कार के नीचे घुसी बाइक, चालक घायल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-15 के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक कार के नीचे बाइक आ जाने से बाइक चालक घायल हो गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-15 के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक कार के नीचे बाइक आ जाने से बाइक चालक घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार को उठाकर बाइक को बाहर निकाला. सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार समेत चालक को थाने ले गयी. वहीं घायल बाइक चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चालक वाहन चलाना सीख रहा था और जवाहरनगर रोड नंबर-15 की ओर मोड़ रहा था. इसी दौरान पारडीह की ओर से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर कार के नीचे चली गयी. हालांकि, बाइक चालक समय रहते कूद गया, जिससे उसे हल्की चोटें आयीं.बताया जाता है कि बाइक चालक एक बच्चे को स्कूल छोड़ने गया था. उसे पैर में हल्की चोट लगी है. पुलिस के अनुसार, कार और चालक को थाने लाया गया है. अभी तक घायल की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










