Jamshedpur News : गंगानारायण सिंह की जयंती पर गोपाल मैदान में आज उमड़ेगा जनसैलाब, चार राज्यों से आयेंगे भूमिज समाज के लोग

Published at :25 Apr 2026 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : गंगानारायण सिंह की जयंती पर गोपाल मैदान में आज उमड़ेगा जनसैलाब, चार राज्यों से आयेंगे भूमिज समाज के लोग

Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शनिवार को भूमिज विद्रोह के नायक वीर शहीद गंगानारायण सिंह की 236वीं जयंती भव्य तरीके से मनायी जायेगी.

विज्ञापन

इतिहास के पन्नों में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह को नहीं दी गयी जगह, अब समाज उनके संघर्ष व बलिदान से जन-जन को करायेगा अवगत : संजीव सरदार

कार्यक्रम एक नजर में

-झारखंड समेत ओडिशा, असम व बंगाल से करीब 50 हजार लोगों का होगा जुटान

– आदिवासी भूमिज समाज के 200 से अधिक वॉलंटियर ट्रैफिक मैनेजमेंट को देखेंगे

-सुबह में पारंपरिक रीति-रिवाज से भूमिज विद्रोह के नायक वीर शहीद गंगानारायण सिंह की पूजा-अर्चना होगी

-दोहपर में चार राज्यों के आदिवासी भूमिज समाज के कलाकारों के द्वारा मांदर व नगाड़े की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शनिवार को भूमिज विद्रोह के नायक वीर शहीद गंगानारायण सिंह की 236वीं जयंती भव्य तरीके से मनायी जायेगी. इसमें चार राज्यों के 50 हजार भूमिज समाज लोग अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे. इस दौरान भूमिज विद्रोह के नायक वीर शहीद गंगानारायण सिंह के संघर्ष व आंदोलन को याद कर नमन किया जायेगा और अपने हक व अधिकार के लिए उनके बताये व दिखाये राह पर समाज आगे बढ़ेगा. यह बातें शुक्रवार को बिष्टुपुर सर्किट हाउस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पोटका विधायक संजीव सरदार ने कही. उन्होंने कहा कि भले ही वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के आंदोलन व बलिदान को इतिहास के पन्नों में जगह नहीं दी गयी, लेकिन अब भूमिज समाज अपने महापुरुष के अमरगाथा को जन-जन तक पहुंचायेंगे. साथ ही वर्तमान नयी पीढ़ी को उनके संघर्ष व बलिदान से अवगत करायेंगे. उन्होंने कहा कि गोपाल मैदान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं असम से हजारों की संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे. कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, सामाजिक परिचर्चा, भव्य सांस्कृतिक समागम एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा. संवाददाता सम्मेलन में हरीश चंद्र सिंह भूमिज, राधे श्याम भूमिज, मदन सिंह मुंडा, संजय सरदार, रवींद्र सरदार, ठाकुर दास सिंह, बिहारी लाल सरदार, बीरगुराम सरदार, हरदीपदो सरदार, अमर सिंह सरदार, सपन सरदार, शंकर सिंह, लघु सिंह, रजनी कांति सिंह, दीनानाथ सिंह आदि उपस्थित थे.

सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री व विधायक करेंगे शिरकत

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ व आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा समेत कोल्हान के अन्य विधायक शामिल होंगे. इसके साथ ही आदिवासी समाज के स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, समाजसेवी व छात्र समेत अन्य शामिल होंगे.

पूजा-अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

गोपाल मैदान में भूमिज विद्रोह के नायक वीर शहीद गंगानारायण सिंह की पारंपरिक रीति-रिवाज से विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. इसके बाद समाज के लोग अपने महापुरुष को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद विभिन्न सामाजिक बिंदुओं पर परिचर्चा का आयोजन होगा. वहीं दोपहर में सभी चार राज्यों के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में मांदर व नगाड़े की थाप पर मनमोहक प्रस्तुति देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola