झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा विकास की तो कांग्रेस है ''बेल'' गाड़ी पार्टी : डॉ संबित

Updated at : 05 Dec 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा विकास की तो कांग्रेस है ''बेल'' गाड़ी पार्टी : डॉ संबित

रांची/जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने कहा कि देश की राजनीतिक फलक पर एक आेर भाजपा विकास की गाड़ी खींच रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ‘बेल’ गाड़ी पर चल रही है. कांग्रेस अध्यक्ष साेनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय नेता माेती लाल वाेरा, पी चिदंबरम, शशि थरूर समेत […]

विज्ञापन

रांची/जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने कहा कि देश की राजनीतिक फलक पर एक आेर भाजपा विकास की गाड़ी खींच रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ‘बेल’ गाड़ी पर चल रही है. कांग्रेस अध्यक्ष साेनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय नेता माेती लाल वाेरा, पी चिदंबरम, शशि थरूर समेत कई अन्य नेता जमानत पर हैं.

इस पार्टी का सही नाम आेआेबीसी (आउट अॉन बेल क्लब) रखा जाना चाहिए. डॉ पात्रा बुधवार काे पत्रकारों से बात कर रहे थे.डॉ पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरीय नेता काे सुप्रीम काेर्ट ने 106 दिनाें के बाद जमानत दी है. इसकाे लेकर कांग्रेस जश्न मना रही है. इसे ‘सत्यमेव जयते’ बता रही है. वे जमानत पर निकले हैं, बरी नहीं हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola