पति ने ससुराल वालों पर चोरी, तो पत्नी ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

जमशेदपुर : मनीफीट निवासी चितरंजन सिंह ने टेल्को थाना में पत्नी अलीशा सिंह समेत ससुर अभय कुमार सिंह, सास, ममेरा साले राहुल कुमार सिंह और बहनोई राजू सिंह के खिलाफ घर से जेवर चोरी करने व प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. चितरंजन सिंह ने बताया है कि उनकी शादी आदित्यपुर हाउसिंग कॉलोनी के […]
जमशेदपुर : मनीफीट निवासी चितरंजन सिंह ने टेल्को थाना में पत्नी अलीशा सिंह समेत ससुर अभय कुमार सिंह, सास, ममेरा साले राहुल कुमार सिंह और बहनोई राजू सिंह के खिलाफ घर से जेवर चोरी करने व प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. चितरंजन सिंह ने बताया है कि उनकी शादी आदित्यपुर हाउसिंग कॉलोनी के अभय सिंह की बेटी अलीशा सिंह के साथ फरवरी वर्ष 2018 में हुई थी.
शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पत्नी अक्सर मायके जाने के लिए जिद करने लगी. वे पत्नी को मायके से विदा कराने गये तो ससुराल के लोगों ने गाली गलौज की और आत्महत्या कर केस में फंसाने की धमकी देने लगे. बीते 17 नवंबर की शाम वह बाहर गये थे. मां भी बाजार गयी थी. इसी बीच ससुर अभय कुमार सिंह, सास, ममेरा साला राहुल कुमार सिंह और बहनोई राजू सिंह घर पहुंचे और पत्नी (अलीशा सिंह) को साथ ले गये. जब वे लोग घर वापस लौटे तो अलमीरा से मां के जेवर, मंगलसूत्र, मांगटीका, चेन, चूड़ी और साढ़े सात हजार रुपये गायब थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




