Jsca a division cricket league : रोमांचक मुकाबले में टाटा स्टील ने लोयोला ब्लूज को चार रन से हराया
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज को चार रन से मात दी.
विज्ञापन
जमशेदपुर. टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज को चार रन से मात दी. टाटा स्टील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवर में दस विकेट पर 127 रन बनाए. सौरभ भौमिक ने 44 और आदित्य राज ने 34 रनों की पारी खेली. लोयोला ब्लूज के नमन कुमार सिंह ने चार विकेट लिये. जवाब में लोयोला ब्लूज की टीम 34.3 ओवर में 123 रन पर सिमट गयी. रोशन राय ने 20 रनों की पारी खेली. टाटा स्टील की ओर से फैजान अनवर ने 30/3 विकेट लिये. फैजान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










