16 दिनों बाद आज से आम लोगों के लिए खुलेगा जुबिली पार्क का गेट

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
16 दिनों बाद आज से आम लोगों के लिए खुलेगा जुबिली पार्क का गेट

पिछले 16 दिनों से बंद जुबिली पार्क का गेट सोमवार (9 मार्च) से आम जनता और वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया जायेगा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है. टाटा स्टील संस्थापक दिवस (फाउंडर्स डे) के आयोजनों को लेकर पिछले 16 दिनों से बंद जुबिली पार्क का गेट सोमवार (9 मार्च) से आम जनता और वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया जायेगा. जुबिली पार्क का मुख्य मार्ग 21 फरवरी से 8 मार्च तक बंद रखा गया था. इसके कारण साकची, मानगो से कदमा-सोनारी जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. पार्क का गेट खुलने से सबसे ज्यादा राहत सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों और दफ्तर जाने वाले लोगों को मिलेगी. पिछले दो सप्ताह से इस मार्ग के बंद होने के कारण लोगों को वैकल्पिक और लंबे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा था. जिससे डायवर्टेड रूटों पर दबाव बढ़ने से ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन रही थी. मालूम हो कि जुबिली पार्क का यह रास्ता मानगो और साकची को सीधे सोनारी व कदमा से जोड़ता है. संस्थापक दिवस की लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी प्रबंधन ने इसे अस्थायी रूप से बंद किया था. अब सोमवार सुबह से यातायात सामान्य हो जायेगा.

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola