जमशेदपुर : जी ब्लास्ट फर्नेस में 17 कर्मचारी सरप्लस, पूल में राजेश कुमार भी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जी ब्लास्ट फर्नेस में बुधवार को री- ऑर्गेनाइजेशन में 62 मैन पावर तय किया गया. यहां 17 कर्मचारी सरप्लस हो गये. सरप्लस होने वालों में कमेटी मेंबर मुमताज के प्रतिद्वंदी राजेश कुमार सहित नये सीरिज के ज्यादातर कमेटी मेंबर शामिल है. वर्तमान में यहां 76 इओआर है. विभागीय कमेटी मेंबर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जी ब्लास्ट फर्नेस में बुधवार को री- ऑर्गेनाइजेशन में 62 मैन पावर तय किया गया. यहां 17 कर्मचारी सरप्लस हो गये. सरप्लस होने वालों में कमेटी मेंबर मुमताज के प्रतिद्वंदी राजेश कुमार सहित नये सीरिज के ज्यादातर कमेटी मेंबर शामिल है.
वर्तमान में यहां 76 इओआर है. विभागीय कमेटी मेंबर मुमताज अहमद से चुनाव में राजेश 1 वोट से हार गये थे. बताया जाता है कि अध्यक्ष के करीबी मुमताज ने एक रणनीति के तहत राजेश को भी सरप्लस पूल में डाल दिया है.
सुपरवाइजरी ग्रेड में वी-20 ग्रेड के तीन फोरमैन होंगे. वी-18 ग्रेड के 6 सुपरवाइजर रह जायेंगे. वी-14 ग्रेड के 10 फर्नेस फोरमैन के पद को 9 किया गया. कास्ट हाउस एंड एसडीपी में सीनियर ऑपरेटर के 13 पद को बढ़ाकर 19 किया गया है. इसमें एक पद वी-8 ग्रेड होगा जिस पर एक कर्मचारी को प्रमोशन मिलेगा. आरएमएचएस में 1 फोरमैन तथा वी-8 ग्रेड के 4 टेक्नीशियन के पद को घटाकर 3 किया गया है. जबकि कलस्टर बी (ऑपरेटर) के पद पर 3 पद दिया गया है. कोल इंजेक्शन में जूनियर टेक्नीशियन के 9 पद को 7 किया गया है. जबकि टेक्नीशियन के 3 पद को बढ़ाकर 4 किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




