सिदगोड़ा के बागुनहातु से तीन बच्चों के गायब होने से फैली अफवाह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु बिहारी बस्ती में शनिवार की सुबह तीन बच्चों के गायब होने की अफवाह से पुलिस परेशान रही. करीब ढाई घंटे तक पुलिस और परिजन बच्चों की तलाश करते रहे. हालांकि बाद में सभी बच्चे सुरक्षित पड़ोसी के घर में खेलते मिले. अमरेंद्र ओझा के तीन बच्चों के अचानक गायब […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु बिहारी बस्ती में शनिवार की सुबह तीन बच्चों के गायब होने की अफवाह से पुलिस परेशान रही. करीब ढाई घंटे तक पुलिस और परिजन बच्चों की तलाश करते रहे. हालांकि बाद में सभी बच्चे सुरक्षित पड़ोसी के घर में खेलते मिले.
आपके शहर में
विज्ञापन
अमरेंद्र ओझा के तीन बच्चों के अचानक गायब होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया की दिन के 11.30 बजे बच्चों के गायब होने की सूचना मिली.
बच्चों में दो बच्चियां क्रमश: उम्र चार व छह साल की और एक सात साल का लड़का शामिल था. पुलिस हरकत में आयी और बच्चों की तलाश शुरू की गयी. दोपहर दो बजे बच्चे पड़ोसी के घर से खुद लौटते दिखे. अमरेंद्र ओझा की घर से पांच घर आगे पड़ोसी के घर में वह खेलने चले गये थे. जिस घर में बच्चे खेल रहे थे वहां कोई पुरुष सदस्य नहीं था. महिला काम में व्यस्त रही. उसे यह पता भी नहीं चला कि बाहर पुलिस बच्चों को ढूंढ़ रही है. बच्चों के सकुशल लौट आने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन