पोटका व बहरागोड़ा में दुर्घटना, तीन मरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2019 2:33 AM
जमशेदपुर/पोटका : हाता-टाटा मुख्य मार्ग के तेतला मोड़ पर बुधवार को कार व बुलेट में सीधी टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. तीनों बुलेट पर सवार थे. वे दोस्त से मिल कर लौट रहे थे. घायलों को पुलिस एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची. वहां डॉक्टर ने कमल शर्मा (29) को मृत घोषित कर दिया. गंभीर […]
जमशेदपुर/पोटका : हाता-टाटा मुख्य मार्ग के तेतला मोड़ पर बुधवार को कार व बुलेट में सीधी टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. तीनों बुलेट पर सवार थे. वे दोस्त से मिल कर लौट रहे थे. घायलों को पुलिस एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची. वहां डॉक्टर ने कमल शर्मा (29) को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल अभिजीत कुमार व सब्यसाची को टीएमएच भेज दिया गया. जहां इलाज के दौरान अभिजीत कुमार की मौत हो गयी. वहीं सव्यसाची की स्थिति गंभीर बनी हुई है. कमल शर्मा कदमा रामनगर रोड नंबर छह का रहनेवाला था. वहीं अभिजीत कदमा थाना के पास रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










