आधार लिंक करने के नाम पर 66 हजार उड़ाये

जमशेदपुर : बैंक खाता का आधार कार्ड से लिंक करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 17 अगस्त को बिष्टुपुर साउथ पार्क निवासी अरुण कुमार दुबे के केनरा बैंक के खाते से 66 हजार रुपये उड़ा लिये. अरुण के मोबाइल पर फोन आया था. फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और […]
जमशेदपुर : बैंक खाता का आधार कार्ड से लिंक करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 17 अगस्त को बिष्टुपुर साउथ पार्क निवासी अरुण कुमार दुबे के केनरा बैंक के खाते से 66 हजार रुपये उड़ा लिये. अरुण के मोबाइल पर फोन आया था. फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि उनके बैंक खाता को आधार से लिंक करना है.
पहले आधार कार्ड का नंबर पूछा. उसके बाद कहा कि एक ओटीपी नंबर आयेगा उसे बताना है. साइबर बदमाशों ने पांच बार ओटीपी नंबर पूछा. उसके बाद 66 हजार रुपये निकाल लिये. रुपये की निकासी होने के बाद वे सोमवार को बैंक गये और घटना की जानकारी दी. बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक से कोई फोन नहीं गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










