एटीएम रिन्यू के नाम पर ओटीपी पूछा, निकाले 75 हजार

Updated at : 03 Jul 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम रिन्यू के नाम पर ओटीपी पूछा, निकाले 75 हजार

जमशेदपुर : सोनारी अंकुर अपार्टमेंट के जे वेंकट रमण के खाते से साइबर ठगों ने 75 हजार रुपये दो बार में निकाल ली. इसकी शिकायत वेंकट ने मंगलवार को साइबर थाने में की. वेंकट ने बताया कि उनका खाता एसबीआइ के सोनारी शाखा में है. मंगलवार को उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया और […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी अंकुर अपार्टमेंट के जे वेंकट रमण के खाते से साइबर ठगों ने 75 हजार रुपये दो बार में निकाल ली. इसकी शिकायत वेंकट ने मंगलवार को साइबर थाने में की. वेंकट ने बताया कि उनका खाता एसबीआइ के सोनारी शाखा में है. मंगलवार को उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया.

कहा कि एटीएम कार्ड की वैधता खत्म होने वाली है. जिसे रिन्यू करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी बताना पड़ेगा. चूंकि रजिस्टर्ड मोबाइल उनकी पत्नी के पास रहता है, इसलिए उन्होंने ठग को थोड़ी देर बाद फोन करने को कहा. इसके बाद वेंकट ने पत्नी से ओटीपी पूछ कर फोन करने वाले को बता दिया. ओटीपी बताते ही उसके खाते से 75 हजार की निकासी हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola