कई ट्रेनें चार घंटे ब्लॉक, सैकड़ों यात्री परेशान

Updated at : 01 Jul 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
कई ट्रेनें चार घंटे ब्लॉक, सैकड़ों यात्री परेशान

जमशेदपुुर : टाटानगर स्टेशन यार्ड में रविवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कुल चार घंटे का पावर ब्लॉक लेकर फुट ओवरब्रिज का काम किया गया. इसके कारण ट्रेन संख्या 58662/58661 हटिया-टाटा-हटिया पैसेंजर, 58024/58023 बड़काकाना-टाटा-बड़काकाना पैसेंजर व 58032/58031 टाटा-चाकुलिया-टाटा पैसेंजर रद्द रही. वहीं, 58114/58113 बिलासपुर-टाटा-बिलासपुर पैसेंजर पैसेंजर चक्रधरपुर तक ही आकर लौट गयी. […]

विज्ञापन

जमशेदपुुर : टाटानगर स्टेशन यार्ड में रविवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कुल चार घंटे का पावर ब्लॉक लेकर फुट ओवरब्रिज का काम किया गया. इसके कारण ट्रेन संख्या 58662/58661 हटिया-टाटा-हटिया पैसेंजर, 58024/58023 बड़काकाना-टाटा-बड़काकाना पैसेंजर व 58032/58031 टाटा-चाकुलिया-टाटा पैसेंजर रद्द रही.

वहीं, 58114/58113 बिलासपुर-टाटा-बिलासपुर पैसेंजर पैसेंजर चक्रधरपुर तक ही आकर लौट गयी. ट्रेन चक्रधरपुर-टाटा-चक्रधरपुर के बीच रद्द रही. 58103/58104 टाटानगर-बड़बिल-टाटानगर पैसेंजर चाईबासा तक ही आने के बाद लौट गयी. ये ट्रेन चाईबासा-टाटा-चाईबासा के बीच रद्द रही. इसी तरह 13511/13512 टाटा-आसनसोल-टाटा एक्सप्रेस चांडिल तक आयी और लौट गयी.
ये ट्रेन चांडिल से टाटानगर के बीच रद्द रही. इसके अलावा टाटानगर होकर चलने वाली टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस गम्हरिया स्टेशन पर 15 मिनट रुक कर चली. इसी तरह एलटीटी-टाटा अंत्योदय एक्सप्रेस 30 मिनट रास्ते में रुक कर चली अौर आसनसोल-टाटा मेमू पैसेंजर एक घंटे रास्ते में रुक कर चली. इस मौके पर टाटानगर एआरएम विकास कुमार, एडीएमइ सौरभ, एडीइएन-1 संजय कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola