Jamshedpur news. होली, ईद उल फितर, रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर जिले को 13 सुपर जोन बनाया गया

Updated at : 04 Mar 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. होली, ईद उल फितर, रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर जिले को 13 सुपर जोन बनाया गया

13 सुपर जोन के दंडाधिकारी, आठ पुलिस, 35 जोनल पदाधिकारी व एक ओपी में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की हुई तैनाती

विज्ञापन

Jamshedpur news.

पूर्वी सिंहभूम जिले में आगामी होली, ईद उल फितर व रामनवमी में विधि व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर डीसी अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए जिले को 13 सुपर जोन बनाते (बांटते) हुए प्रशासनिक इंतजाम किया है. इसमें 13 सुपर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी आठ, पुलिस जोनल पदाधिकारी 35 व एक ओपी में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. यह जोन आगामी 13 मार्च से लेकर 8 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेगा. इसके अलावा जिले के दोनों अनुमंडल में विधि व्यवस्था व शांति बनाये रखने को लेकर दोनों एसडीओ को वरीय प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. वहीं जिले में संपूर्ण वरीय प्रभारी एडीएम लॉ एंड आर्डर अनिकेत सचान को जिम्मेवारी सौंपी हैं. डीसी-एसएसपी ने सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी को आपसी समन्वय बनाते हुए सभी दंडाधिकारी, थाना प्रभारी के साथ मिलकर जिम्मेवारी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola