स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में उपायुक्त सम्मानित

Updated at : 25 Jun 2019 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में उपायुक्त सम्मानित

जमशेदपुर : नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिशिर सोरेन, मंतोष मणि, जिला परामर्शी अमन कुमार समेत पूरी टीम को सम्मानित किया गया. एक जनवरी से 31 जनवरी तक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिशिर सोरेन, मंतोष मणि, जिला परामर्शी अमन कुमार समेत पूरी टीम को सम्मानित किया गया. एक जनवरी से 31 जनवरी तक हुए स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता के टॉप टेन जिलों में झारखंड के पांच जिलों ने स्थान पाया है अौर पूर्वी सिंहभूम जिले को चौथा स्थान हासिल हुआ है.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय द्वारा एक जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे देश में स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ शौचालय के उपयोग अौर उसके रखरखाव के प्रति लोगों को जागरूक करना था. प्रतियोगिता में शौचालय के रखरखाव, उसकी पेंटिंग अौर स्वच्छता के आधार पर रैंकिंग किया गया. पूर्वी सिंहभूम जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया.
डीसी समेत पंद्रह लोगों की टीम. कार्यक्रम में उपायुक्त अमित कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिशिर सोरेन, मंतोष मणि, जिला परामर्शी अमन कुमार झा, तेरेंगा की महिला मुखिया दुलारी सोरेन, कनास के मुखिया पूरन चंद्र सिंह, बेको के मुखिया द्रुलव चंद्र बेसरा,स्वच्छता ग्रही प्रतिमा सातुआ, प्रानाता महतो, संजय कुमार साव, लाभुक कांटासोल के सोहागी मार्डी, भूतिया के गंगा सिंह, टुसूूमनी हांसदा, पुड़ीहासा की सोलमा हांसदा, बड़ाबांकी की नविता महतो शामिल होने गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola