लू से 48 घंटे में कोल्हान में छह लोगों की मौत

जमशेदपुर : तीखी धूप, 40 डिग्री से ऊपर पारा, उमसभरी गर्मी व लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. मंगलवार को जमशेदपुर का पारा 41.6, घाटशिला का 41.5, चाईबासा का 43.3 व गुवा का 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लू से दो दिनों में कोल्हान में 6 लोगों की मौत हो […]
जमशेदपुर : तीखी धूप, 40 डिग्री से ऊपर पारा, उमसभरी गर्मी व लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. मंगलवार को जमशेदपुर का पारा 41.6, घाटशिला का 41.5, चाईबासा का 43.3 व गुवा का 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लू से दो दिनों में कोल्हान में 6 लोगों की मौत हो चुकी है.
मंगलवार को बरसोल थाना क्षेत्र के झांझिया में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रेलर के केबिन से जुगसलाई के चालक मो. नौशाद (52) की लाश बरामद की गयी. लू लगने से चालक ने ट्रेलर के केबिन में ही दम तोड़ दिया. वहीं सोमवार शाम डुमरिया की पलाशबनी के बड़ाबोतला गांव के धातकीडीह टोला निवासी वार्ड मेंबर मानु सरदार (44) की लू से मौत हो गयी. डुमरिया में लू से मौत की यह दूसरी घटना है. डुमरिया थाना में होम गार्ड जवान की भी लू से मौत हो गयी थी. सोमवार रात आनंदपुर के हंसाबेड़ा के छोटू (3) की तबीयत अचानक बिगड़ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




