जीतने के बाद चुनाव में किये गये वादाें को भूल गयी सरकार : चंपई

Updated at : 20 Apr 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
जीतने के बाद चुनाव में किये गये वादाें को भूल गयी सरकार : चंपई

जनसंपर्क अभियान के दौरान चंपई सोरेन ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप जमशेदपुर : महागठबंधन के प्रत्याशी चंपई सोरेन ने शुक्रवार को बागबेड़ा, करनडीह, सुंदरनगर सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. बागबेड़ा में जनसंपर्क अभियान के बाद नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने प्रश्न किया कि भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल को […]

विज्ञापन

जनसंपर्क अभियान के दौरान चंपई सोरेन ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप

जमशेदपुर : महागठबंधन के प्रत्याशी चंपई सोरेन ने शुक्रवार को बागबेड़ा, करनडीह, सुंदरनगर सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. बागबेड़ा में जनसंपर्क अभियान के बाद नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने प्रश्न किया कि भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल कर आम जनता को महंगाई से क्यों नहीं मुक्ति दिलायी?.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल के बड़े कारोबारियों को मदद करने के उद्देश्य से इसे जीएसटी में शामिल नहीं किया. इससे मूल्य वृद्धि हुई, जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ा, जबकि वर्ष 2014 में भाजपा सरकार ने महंगाई को खत्म करने की बात कह जनता से वोट लिया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने की बात भूल गयी.
ये आम जनता के साथ धोखा है. उन्होंने कहा कि 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता कमरतोड़ महंगाई का बदला लेगी. इसके अलावा चंपई सोरेन ने हाता में पार्टी के कार्यकर्ता के साथ, तो करनडीह अौर सुंदरनगर में समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की.
साथ ही उन्होंने कुदादा में भूमिज समाज के लोगों के साथ भी बैठक की. इसके बाद उन्होंने कदमा में दुर्गाचरण टुडू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं को झामुमो में शामिल करवाया और भुइयांडीह किशोरीनगर में हरी कीर्तन में एवं हनुमान जयंती पर अायोजित जंबू अखाड़ा के महाप्रसाद में शामिल हुए. इस मौके पर मोहन कर्मकार, महावीर मुर्मू, सुधीर सोरेन, बहादूर किस्कु, मंटू गोप, मनोज नाहा, गणेश सरदार, सुबोध सरदार, जोन दास बास्के, पप्पू उपाध्याय, मनोज पांडेय, सागर कानूनगो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola